श्री योगी आदित्यनाथ

माननीय मुख्यमंत्री,
उत्तर प्रदेश

श्री दिनेश प्रताप सिंह

माननीय राज्यमंत्री
स्वतन्त्र प्रभार, उत्तर प्रदेश

MANDI IVRS


मण्डी परिषद द्वारा किसानों के सहायतार्थ उपलब्ध करायी गयी कल्याणकारी योजनाओं एवं संचालित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराये जाने हेतु काल सेन्टर का संचालन किया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में आई.वी.आर. सिस्टम की स्थापना की गयी है जिसका आई.वी.आर. नं0 08069591000 है।आई.वी.आर. हेल्पलाइन नं0 पर काॅल करने पर निम्न सूचनायें प्राप्त की जा सकती हैः-
  1. मण्डी परिषद की कल्याणकारी योजनाएं
  2. ई-नाम के बारे में
  3. भाव की जानकारी
  4. ई - मंडी की जानकारी
  5. अन्य जानकारी
  

राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद, उ0प्र0 में आपका स्वागत है।              राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद की स्थापना मण्डी समितियों की विभिन्न गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं के आयोजन , नियंत्रण और मार्गदर्शन के लिए वर्ष 1973 में राज्य स्तर पर की गयी थी। किसानों को उनकी फसलों के लिए उचित व्यवहार और उचित समर्थन मूल्य पाने के लिए मण्डी परिषद ने एक प्रभावशाली ढंग से विभिन्न अधिनियमों को लागू करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिणामस्वरूप, कृषि उत्पादों की आवक और मण्डी समितियों की आय समय के साथ बढ़ रही है।